हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम, इन प्रदेशों में होगी बरसात, अलर्ट
मौसम में आज सोमवार यानि 20 अप्रैल को भी बड़ा बदलाव देख्खने को मिलेगा। ईआज कई प्रदेशों में बरसात होगी। वहीं कई प्रदेशों में तेज हवाएं चलेगी। हरियाणा, दिल्ली-यूपी में पारा 40 डिग्री से अधिकत होगा। इसी के साथ ही तमिलनाडु-पुडुचेरी, मुबंई सहित इन प्रदेशों में बादल बरसेंगे। दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम ,पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गर्म हवाओं का असर देखा जा सकता है। इसके अलावा 20 और 21 अप्रैल को झारखंड, 20 से 22 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी, 20 से 23 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान तथा 21 से 23 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में तेज गर्मी और लू की स्थिति बनने की आशंका है।
वहीं, 20 से 21 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 20 और 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है