हरियाणा प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाएं चलने के साथ होगी झमाझम बरसात

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश मेें एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से  कारण कल बुधवार यानि 16 अप्रैल 2025 को प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है जिससे कल 16 अप्रैल रात्रि को राज्य में विशेषकर दक्षिण पश्चिमी व उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। परंतु बाद में फिर से मौसम खुश्क संभावित। पश्चिमी हवाएं चलने से 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी संभावित ।