मौसम का आज से बदलेगा मिजाज, कई प्रदेशों में झमाझम बरसात का अलर्ट
Feb 13, 2026, 07:42 IST
Mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शुक्रवार यानि 13 फरवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज कई प्रदेशों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हवा चलने का अनुमान जताया गया है।
बरसात अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 16-17 फरवरी को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम जिसकी कोर हवाओं की गति लगभग 125 नॉट है, 12.6 किमी ऊंचाई पर पूर्वोत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है। पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 2 नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे-पहला 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान 13, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बरसात और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर अरुणाचल प्रदेश में 12 और 14 फरवरी को वर्षा हो सकती है। 16 और 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश संभव है।
13 फरवरी को तमिलनाडु में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ भागों में बिखरी हुई बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां संभव हैं। 18 और 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।