हरियाणा व राजस्थान में बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी की आहट, बढ़ेगा पारा; रहें सतर्क

 
mahendra india news, new delhi
हरियाणा व राजस्थान प्रदेश में अप्रैल माह के अंदर मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसात व ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में भी कमी देखने को मिली। हालांकि यह मौसम प्रणाली अब आगे निकल गई है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढऩे की संभावना है। सोमवार को कई क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है


तापमान में बढ़ोतरी होगी
अब आने वाले समय में तापमान के अंदर काफी बढ़ोतरी होगी। हरियाणा के रोहतक का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस रविवार को दर्ज किया गया। वहीं सिरसा, मेवात और जींद में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे अधिक गर्मी का सामना आमजन को करना पड़ेगा। 25 अप्रैल तक हरियाणा प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीबन पहुंच सकता है। हालांकि 26 अप्रैल से लेकर मई के पहले सप्ताह तक मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बरसात की संभावना बन रही है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।