हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बरसात, बढ़ेगा ठंड का असर

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम को लेकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया, हरियाणा 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 20 दिसंबर की रात से राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। 22 दिसंबर तक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे।
उत्तरी हरियाणा के एक दो क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व नमी बढऩे से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 24 दिसंबर से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज आएगी। इसी के साथ ही शीत लहर चलेगी। इससे रात के तापमान में 3 डिग्री से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ एरिया में पाला भी गिर सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में गहरी धुंध छाने की भी संभावना है।