हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में बदलेगा मौसम, मौसम को लेकर ये बड़ी चेतावनी

 
mahendra india news, new delhi
मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम में आज रविवार यानि 8 फरवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने कई प्रदेशोंं में 2 पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बरसात के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 95 से 65 प्रतिशत के बीच रही। 8 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है, तापमान 23 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

राजस्थान में अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी का अनुमान है। जयपुर के मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 3 से 4 दिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र की वजह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।