हरियाणा प्रदेश में बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बरसात

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में पिछले दो दिनों में गर्मी चरम पर है। गर्मी के कारण बूरा हाल हो रहा है। राहत भरा समाचार ये है कि प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। पर्यावरण क्लब राजकीय कॉलेज नारनौल से मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर भीषण आग उगलने वाली गर्मी में बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव होगा। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है, इसी के साथ ही आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश, एनसीआर दिल्ली में और अधिक तापमान में उछाल जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर हीट वेव व लू की स्थिति बनी रहेगी। बीच-बीच में मौसम में बदलाव से उमस भरी पसीना छूटने वाली गर्मी जारी रहेगी।
 

25 से तेज हवाएं चलेंगी, बरसात होने संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहला पश्चिम विक्षोभ 25 अप्रैल-26 अप्रैल को, दूसरा 28 अप्रैल और तीसरा 30 अप्रैल को होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 25 अप्रैल से ही तेज गति की हवाओं आंधी-अंधड़ और बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 25 अप्रैल -30 अप्रैल के दौरान बार-बार मौसम में बदलाव और तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। कमजोर पश्चिम विक्षोभ से बदलाव देखने को मिलेगा।