हरियाणा में बदलेगा मौसम, झमाझम होगी बरसात, अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


मौसम के बारे में जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अरबसागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव की संभावना से हरियाणा  में मौसम आमतौर पर 3 अक्तूबर तक परिवर्तनशील रहने  तथा बीच बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है। 

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने से राज्य के विशेषकर दक्षिणी जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में 30 सितंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। परंतु 1 अक्टूबर से 3 अक्तूबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार