हरियाणा, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में बदलेगा मौसम, 13 प्रदेशों में तूफानी बरसात व आंधी का अलर्ट

 
 mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज शनिवार यानि 23 मई को कई प्रदेशों में मौसम खराब होगा। बता दें कि हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश हो सकती है।



मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ‘रेड कलर वार्निंग’ जारी किया है और उसके बाद के लिए ‘ऑरेंज वार्निंग’ जारी किया गया है। आने वाले 6-7 दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इसी के साथ ही दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर ‘लू’ का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष हिस्सों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 68 डिग्री पूर्व देशांतर और 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ गुजर रही है।

उत्तर पंजाब के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।





उत्तर हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैली हुई है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से होकर बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी बांग्लादेश तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। तटीय ओडिशा के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


मौसम की संभावित गतिविधियां
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।




रायलसीमा, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।


दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रह सकता है।


उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और गुजरात के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।