6 अक्टूबर को मौसम में रहेगा बदलाव, 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल मंगलवार यानि 6 अक्टूबर को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी के चलते पूर्वी और उत्तरी राज्यों के कुछ जिलों में नुकसान भी हो सकता है। वहीं, पहाड़ी प्रदेशों में भी आसमानी आफत बरसने वाली है। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है।
वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। इसी के साथ ही बंगाल की खाड़ी में तेज आंधी चलने से पूर्वी भारत के राज्यों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जाने वाला ट्रफ अब उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक जा रहा है। आंतरिक कर्नाटक और आस-पास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है
24 प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट है।