138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में क्या-क्या बोले

 

mahendra india news, new delhi

रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय सेना द्वारा लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पार की गई 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद किया।


10 साल पूरे होने से एक दिन पहले रविवार (27 सितंबर) को कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को देखकर दुनिया हैरान हो गई थी. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश की आतंकवाद विरोधी नीति है, स्ट्राइक से इसका मैसेज सभी को मिल गया., कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देश के सभी लोगों का स्वागत करता हूं. 'मन की बात' में हम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों को मंच देते हैं. देश की उपलब्धियों की बात करते हैं. 

दस वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. एलओसी के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी. सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था.'

PM मोदी ने देश के पुराने दौर को याद करते हुए कहा, 'एक समय था जब भारत में सीरियल ब्लास्ट होना बहुत सामान्य बात हो गई थी. सितंबर के इस महीने में यानि 13 सितंबर, 2008 को दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट में अनेक निर्दोष लोग मारे गए थे. इसके कुछ सप्ताह बाद ही मुंबई में 26/11 का इतना बड़ा हमला हुआ था.'

उन्होंने कहा कि पहले हर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग होती थी लेकिन उस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था और समय बीतने का इंतजार किया जाता था. पीएम मोदी ने कहा, 'अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लेकर चल रहा है और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं.'