अष्टमी-नवमी कब है और किस दिन है दशहरा पर्व? 19 या 20 अक्टूबर को करें कन्या पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त
mahendra india news, new delhi
शारदीय नवरात्रों चल रहे हैं। शारदीय नवरात्रि को लेकर घरों व मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। इसी बीच शारदीय नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशहरा की तिथि को लेकर इस बार लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है। इस बार 19 अक्टूबर को कन्या पूजन की तैयारी कर रहा है, तो कोई 20 अक्टूबर का इंतजार कर रहा है। वहीं, दशहरा 20 या 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इसे लेकर भी प्रश्र उठ रहे हैं। पंचांग में तिथियों के समय के आधार पर इन पर्व की तारीख तय होती है।
दुर्गा अष्टमी 2026: 19 अक्टूबर को होगी पूजाहिंदू ग्रंथ पढ़ें
ज्योषिचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, दुर्गा अष्टमी का पर्व 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।
इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। कई घरों में अष्टमी के दिन कन्या पूजन करके व्रत खोला जाता है। श्रद्धालु मां दुर्गा से परिवार की सुखसमृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
आपको बता देें कि दी गई जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना करना शुभ माना जाता है।
महानवमी 2026: कब करें कन्या पूजन?हिंदू ग्रंथ पढ़ें
नवमी तिथि 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। इसी वजह से कन्या पूजन की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है।
दी गई तिथि के अनुसार, श्रद्धालु 19 अक्टूबर को नवमी तिथि शुरू होने के बाद कन्या पूजन कर सकते हैं। वहीं, 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। पूजा का सही समय तय करने के लिए स्थानीय पंचांग का ध्यान रखना जरूरी है।
कन्या पूजन में छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसके बाद उन्हें भोजन कराया जाता है और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार उपहार या दक्षिणा दी जाती है।
दशहरा 2026: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा विजयादशमी का पर्व?
इसी के साथ ही दशहरा यानी विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और मां दुर्गा की महिषासुर पर जीत को याद किया जाता है।
दशमी तिथि 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। इस गणना के आधार पर दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, विजयादशमी की तारीख तय करने में स्थानीय पंचांग, श्रवण नक्षत्र और प्रदोष काल जैसे नियमों का भी महत्व होता है। इसलिए अपने क्षेत्र के पंचांग से तारीख और रावण दहन के मुहूर्त की पुष्टि जरूर करें।
अष्टमी, नवमी और दशहरा 2026 की तारीख
दुर्गा अष्टमी: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
महानवमी: 19 और 20 अक्टूबर को नवमी तिथि रहेगी
कन्या पूजन: नवमी तिथि के दौरान स्थानीय पंचांग के अनुसार
विजयादशमी (दशहरा): 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
नोट: पर्व की तिथि और पूजा के वक्त में स्थान के अनुसार अंतर हो सकता है। व्रत, कन्या पूजन और रावण दहन से पहले स्थानीय पंचांग या ज्योतिषाचार्य से पुष्टि जरूर कर लें।