गर्मी की छुट्टियों का कर दिया ऐलान, जानें हरियाणा समेत किस प्रदेश में कब से रहेगा अवकाश
गर्मी का असर तेजी से बढऩे लगा है। कई प्रदेशों में लू चलने लगी है। इससे अभिभावक का ध्यान अपने बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा उनकी सेहत पर है। बढ़ती गर्मी के कारण तो स्कूली बच्चों को स्कूल जाने और आने में बहुत मुश्किलें हो रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई प्रमुख प्रदेशों के बोर्ड ने स्कूल की छुट्टियों को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। कई प्रदेशों में अवकाश मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हैं, जबकि कई जगह जून तक स्कूल बंद रहेंगे।
प्रदेश के हिसाब से कब शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां
हरियाणा में एक जून 2026 से 30 जून तक
तेलंगाना बोर्ड 24 अप्रैल से 11 जून, 2026
छत्तीसगढ़ 20 अप्रैल से 15 जून, 2026
दिल्ली 11 मई 2026 से 30 जून, 2026
बिहार 1 जून 2026 से 20 जून, 2026
ओडिशा 27 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेश 20 मई से 15 जून, 2026
पंजाब मई से जून 2026
मध्य प्रदेश 1 मई से 15 जून, 2026
जम्मू और कश्मीर जून-जुलाई 2026
केरल जून 2026 से शुरू
राजस्थान 17 मई से 20 जून, 2026
आंध्र प्रदेश 24 अप्रैल से 11 जून, 2026
पश्चिम बंगाल 11 मई, 2026 से शुरू
केंद्रीय विद्यालय 8 मई 2026 से 16 जून, 2026 (आगरा, जबलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, सिलचर, तिनसुकिया और वाराणसी क्षेत्र के लिए)