किस विटामिन की कमी से लगती है अधिक ठंड,? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करें

 
mahendra india news, new delhi

ठंड का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में हल्की ठंड लगना तो आम बात है, लेकिन अगर दूसरें व्यक्तियों की तुलना में बहुत अधिक ठंड लगती है, आपके हाथ-पैर हमेशा बर्फ जैसे रहते हैं या ठंड बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती, तो यह आपकी बॉडी के अंदर किसी न्यूट्रिएंट की कमी का संकेत भी हो सकता है.। 


आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. पवन कुमार ने अधिक ठंड महसूस होना सिर्फ कमजोरी की वजह से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कुछ खास कारण छिपे होते हैं. चलिए जानें वे कौन-से कारण हैं, साथ ही जानेंगे शरीर में प्राकृतिक गर्मी कैसे बढ़ाई जा सकती है.


क्यों ज्यादा लगती है ठंड?
आयरन की कमी 
आयुर्वेदिक डा. पवन कुमार ने बताया कि आयरन की कमी सबसे बड़ा कारण है, इसके कारण से बॉडी में ठंडक बढ़ जाती है. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे शरीर में खून के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है. इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और शरीर कम गर्मी पैदा कर पाता है. ऐसे लोग अक्सर थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं भी महसूस करते हैं.कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?


डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें जैसे पालक, चना, गुड़, खजूर आदि. आयरन के साथ विटामिन ष्ट लेना भी जरूरी है ताकि शरीर इसे अच्छे से अवशोषित कर सके.

विटामिन बी12 की कमी 
विटामिन बी 12 भी शरीर में खून बनाने और ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से शरीर की हीट जनरेट करने की क्षमता कम हो जाती है और हाथ-पैर ठंडे रहने लगते हैं. इसके साथ झनझनाहट, थकान, भूलने की समस्या जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। 

कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है? आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. पवन कुमार ने बताया बॉडी में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए

डॉक्टर जैदी बताते हैं, आयरन की कमी सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से शरीर में ठंडक बढ़ जाती है. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे शरीर में खून के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है. इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और शरीर कम गर्मी पैदा कर पाता है. ऐसे लोग अक्सर थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं भी महसूस करते हैं.


हाइपोथायरायडिज्म (थायरॉयड की कमी)
डा. पवन कुमार ने बताया कि यह सबसे कॉमन और गंभीर कारण है जिसकी वजह से अचानक बहुत ठंड लगने लगती है. थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है. इसकी कमी होने पर शरीर का तापमान बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. वजन बढऩा, बाल झडऩा, थकान और ठंड बढऩा इसके प्रमुख लक्षण हैं.

क्या करें?
थायरॉयड के लिए आयोडीन और सेलेनियम बहुत जरूरी हैं. आयोडाइज्ड नमक, मछली, दही, पनीर, ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज और बाजरा जैसी चीजें डाइट में शामिल करें. साथ ही, चिकित्सक की सलाह से थायरॉयड की दवा लेना बेहद जरूरी है