SIRSA के गांव में बुजुर्ग की हत्या मामले में संलिप्त महिला आरोपी गिरफ्तार 

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

SIRSA के गांव कुरंगावाली में बीते दिनों हुए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में रोड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखविंद्र कौर पत्नी जगपाल सिंह उर्फ शंभू निवासी गांव कुरंगावाली जिला सिरसा के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक लीला गिर के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव निवासी शंभू ने उससे एक हजार रुपये उधार मांगे थे। पैसे न देने की बात को लेकर वह रंजिश रखने लगा। शिकायत के अनुसार 4 मार्च की रात करीब 10:30 बजे शंभू अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और आंगन में सो रहे उसके बुजुर्ग पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।

घटना के दौरान आरोपियों ने उसके भाई गुरदीप सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए बठिंडा रेफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया और जांच शुरू की गई।जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने महिला आरोपी को गांव रामगढ़िया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इससे पहले इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार महिला आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।