World Environment Day: गांव हंजीरा के रामचंद्र ने घर पर ही बना ली पौधों की नर्सरी, वन विभाग की नर्सरी में करता था मजदूरी 

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में रामचंद्र द्वारा घर पर ही पौधों की नर्सरी तैयार करना एक सराहनीय कदम है, पर्यावरण के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। पर्यावरण संरक्षण और बागवानी को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन उदाहरण है। गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि करीबन दस साल पहले गांव नाथूसरी कलां में वन विभाग की नर्सरी में मजूदरी का कार्य करता था। इसके बाद पौधे तैयार करने के गुर सीख गया। 

घर पर ही बना ली नर्सरी 
गांव हंजीरा निवासी रामचंद्र ने बताया कि घर पर खाली पड़ी जगह पर पौधे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद घर पर अनेक किस्मों के पौधे तैयार कर रखे हैं। अब लोग घर से ही पौधे खरीदकर ले जाते हैं। वहीं घर पर ही रोजगार मिल गया। उन्होंने बताया कि घर पर उगाए गए पौधे स्थानीय जलवायु के अनुकूल होते हैं। घर के सदस्यों की मदद से इसे कम लागत में कार्य शुरू हो गया। अब घर पर गुलाब, चंपा, अंगूर, वुडल चांदनी, बेलपत्र, अनार, अमरूद, आम, तुलसी समेत अनेक किस्मों के पौधे घर पर तैयार करते हैं।