योग सहायक सुनेहा ने सूर्य नमस्कार अभियान के तहत करवाया योगाभ्यास
mahendra india news, new delhi
हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशभर में चल रहे राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान-2026 के अंतर्गत आयुष योग सहायकों द्वारा जिले की सभी योगशालाओं एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के मार्गदर्शन व जिला येाग कोऑर्डिनेटर डा. सुरेंद्रपाल नागर की देखरेख में शनिवार को गांव फरवाई, पनिहारी, बरूवाली प्रथम, भरोखा व ढाणी भरोखां के व्यामशाला, स्कूलों व आंगनवाड़ी में आयुष योग सहायक सुनेहा द्वारा सूर्य नमस्कर का अभ्यास करवाया गया। योग सहायक सुनेहा ने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक है।
इसके साथ ही सूर्य नमस्कार से पाचन क्रिया में सुधा होता है और मानसिक व तनाव कम होता है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार अभियान 12 जनवरी से शुरू किया गया था जोकि 12 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सूर्य नमस्कार योग का एक संपूर्ण अभ्यास है, जिसमें 12 आसन शामिल होते हैं। इसके नियमित अभ्यास से शरीर, मन और आत्मा तीनों को लाभ मिलता है।