हरियाणा प्रदेश में युवक की गोली मारकर हत्या, पैदल आए 2 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ शहर से सटे नया गांव में बुधवार रात्रि करीब 9 बजे युवक नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
टहलने निकला था युवक
बताया जा रहा है कि 25 साल का नीरज रात्रि करीबन 9 बजे खाना खाया। इसके बाद घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान पैदल आए 2 युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में नीरज के सिर और पेट में गोलियां लगी, इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने उसे गंभीर हालत में नीरज को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवघर में रखवा दिया गया है। युवक का आज वीरवार को पोस्टमॉर्टम होगा।