हिसार के कल्पना स्वीट्स में लिफ्ट में फंसा युवक: गर्दन कटी, मौत, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

mahendra india news, new delhi

हिसार में युवक की दर्दनाक मौत होने की सूचना है। शहर में नागोरी गेट स्थित कल्पना स्वीट्स में एक 31 साल के युवक की लिफ्ट में फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को हुई, जब युवक लिफ्ट में कार्य कर रहा था। युवक की पहचान गांव कुंभा खेड़ा निवासी जयवीर के रूप में हुई है।

दुर्घटना के दौरान जयवीर की गर्दन लिफ्ट में फंस गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस सदंर्भ में जयवीर के चाचा मनदीप ने युवक की हत्या बताया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच की जाए है। मनदीप का कहना है कि जयवीर की मौत सामान्य दुर्घटना नहीं हो सकती। पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की है। लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।