जमींदारा फिलिंग स्टेशन कागदाना (SIRSA) को HPCL का प्रथम पुरस्कार, 6 जिलों में रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता
नाथूसरी चौपटा। क्षेत्र के जमींदारा फिलिंग स्टेशन, कागदाना (गिगोरानी) को HPCL(Hindustan Petroleum Corporation Limited) के हिसार क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा NRO वर्ग में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता (1st Rank)" का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है।
यह सम्मान हिसार, फतेहाबाद, SIRSA, भिवानी, चरखी दादरी और जींद सहित कुल छह जिलों के NRO वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
फिलिंग स्टेशन के संचालक मोहित बैनीवाल ने बताया कि यह सम्मान केवल उनकी टीम का नहीं, बल्कि उन सभी ग्राहकों का भी है जिन्होंने वर्षों से उन पर विश्वास जताया और लगातार सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और स्नेह ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी पहचान है तथा यही उन्हें हर दिन बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करता है।
मोहित बैनीवाल ने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमींदारा फिलिंग स्टेशन आगे भी ईमानदारी, गुणवत्ता और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता रहेगा।
उन्होंने अपनी पूरी टीम को भी इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि दिन-रात पूरी लगन, मेहनत और मुस्कान के साथ सेवा देने वाली टीम की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हुआ है। यह ट्रॉफी उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, ग्राहकों और शुभचिंतकों ने जमींदारा फिलिंग स्टेशन की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।