सिरसा जिले के गांव संतनगर में 5वें मैगा बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, यूथ को नशे से बचाने के लिए ट्रस्ट का प्रयास सराहनीय

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में सिरसा जिले के गांव संतनगर में श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, संतनगर की ओर से 5वें मैगा बैडमिंटन टूर्नामेंट का गुरदेव इंडोर स्टेडियम, संतनगर में शानदार तरीके से आगाज हुआ। 


ट्रस्ट के प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता परमिंद्र सिंह संधू व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से किया। मु यातिथि परमिंद्र संधु ने कहा कि ट्रस्ट का यूथ को नशे से बचाने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। इसके लिए वे सबसे अधिक ट्रस्ट के प्रधान हरपिंद्र सिंह कूका के शुक्रगुजार हंै, जिन्होंने यह बीड़ा उठाया और आज इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हंै। यूथ नशे के कारण अपने लक्ष्य से भटक रहा है, लेकिन इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर यूथ को न केवल नशे से बचाया जा सकता है, बल्कि उसके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है। वे ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हंै, जो इस प्रकार के आयोजन कर यूथ को अपने लक्ष्य की ओर लेकर जा रहे हंै। 

प्रधान हरपिंद्र कूका ने कहा कि देशभर से जितने प्रतिभागी व प्रबुद्धजनों ने यहां उपस्थिति दर्ज करवाई है, वो अपने आप में काबिले तारीफ है। नशे से ध्यान हटाने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हंै। ट्रस्ट बनाने का जो उद्देश्य था, वो आज हमें लग रहा है कि वो सफल हो रहा है। गुरमुख सिंह गैरी कनाडा ने बताया कि इससे पूर्व 4 मैगा टूर्नामेंट हो चुके हैं। 3 धीयां दे मेले आयोजित किए जा चुके हंै। आगामी 22 मार्च को कंैसर जांच व आंखों की जांच का कंैप भी लगाया जाएगा। ट्रस्ट का मकसद है कि अधिक से अधिक समाजसेवा की जा सके। गैरी ने बताया कि दोपहर 2 बजे पंजाबी फनकार गुरविंद्र बराड़ ने प्रतियोगिता में अपने दमदार गीतों से शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से यूथ को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। जगरूप सिंह, हरवेल सिंह जब्बल, दविंद्र सिंह काहलो, रतन सिंह जब्बल, दिलबाग सिंह गिल, गुरमु ा सिंह विल्खू ने संयुक्त रूप से बताया कि परिणामों में अंडर-11 गर्ल्ज में दिव्या अरोड़ा प्रथम व अरवी सैनी दूसरे स्थान पर रही। 

बैडमिंटन खिलाड़ी जितेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हंै और उनके रहने व ठहरने की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क की गई है। खिलाड़ियों को ट्रस्ट की ओर से दूध व फ्रूट उपलब्ध करवाए गए हंै। रजिस्टे्रशन करवाने वाले 500 से अधिक प्रतिभागी यहां पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हंै। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए के नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर स मानित किया जाएगा। ढिल्लों ने बताया कि देशभर से आए खिलाड़ियों ने ट्रस्ट द्वारा किए गए प्रबंधों को शानदार बताया और जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फेसबुक, यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है।