गोगामेडी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी 6 जोडी मेला स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
गोगामेडी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओ का संचालन
श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा करेगी गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
रेलवे प्रषासन द्वारा गोगामेडी मेला में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए 06 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. रेवाडी-गोगामेडी-रेवाडी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल
गाडी संख्या 04791, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 31.08.26 से 09.09.26 (10 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) रेवाडी से 06.15 बजे रवाना होकर 10.15 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04792, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 31.08.26 से 09.09.26 (10 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक गोगामेडी से 10.45 बजे रवाना होकर 16.50 बजे रेवाडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेन्द्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होगें।
2. रेवाडी-गोगामेडी-रेवाडी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल
गाडी संख्या 04795, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 30.08.26 से 09.09.26 (11 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 20.09.26 तक (03 ट्रिप) रेवाडी से 18.10 बजे रवाना होकर 23.10 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04796, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 30.08.26 से 09.09.26 (11 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 20.09.26 तक तक (03 ट्रिप) गोगामेडी से 23.40 बजे रवाना होकर 05.15 बजे रेवाडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेन्द्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होगें।
3. सादुलपुर-गोगामेडी-सादुलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल
गाडी संख्या 04707, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 (30 ट्रिप) तक सादुलपुर से 11.35 बजे रवाना होकर 13.20 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04708, गोगामेडी-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 (30 ट्रिप) तक गोगामेडी से 14.40 बजे रवाना होकर 15.55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर व गोगामेड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बें होगें।
4. सादुलपुर-गोगामेडी-सादुलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल
गाडी संख्या 04709, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक (29 ट्रिप) तक सादुलपुर से मध्यरात्रि 00.10 बजे रवाना होकर 03.10 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04710, गोगामेडी-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक (29 ट्रिप) तक गोगामेडी से 04.20 बजे रवाना होकर 06.20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर व गोगामेड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बें होगें।
नोट- (1) गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक सादुलपुर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
(2) गाडी संख्या 54310, हिसार- दिल्ली रेलसेवा दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक हिसार- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
(3) गाडी संख्या 54315, रेवाडी-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक सादुलपुर- हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
(4) गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक हिसार- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. हनुमानगढ-सादुलपुर-हनुमानगढ प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल
गाडी संख्या 04743, हनुमानगढ-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 06.09.26 तक (04 ट्रिप) तक हनुमानगढ से 10.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04744, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 06.09.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 20.50 बजे हनुमानगढ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हनुमानगढ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर,
गोगामेडी, तहसील भादरा व सिद्वमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।
6. श्रीगंगानगर-सादुलपुर-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल
गाडी संख्या 04745, श्रीगंगानगर-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक श्रीगंगानगर से 08.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04746, सादुलपुर-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 22.55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बनवाली, सादुलशहर, धोलीपाल, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टीबी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा व सिद्वमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।
गोगामेडी मेले के अवसर पर श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का अस्थाई ठहराव
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 27.08.26 से 25.09.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.19 बजे आगमन एवं 02.21 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 26.08.26 से 24.09.26 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह गोगामेडी स्टेशन पर 00.27 बजे आगमन एवं 00.29 बजे प्रस्थान करेगी।