हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने के मामले में 8 किसान बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में जींद जिला से हैं। नरवाना कोर्ट ने मार्च 2022 में उचाना में तत्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने और खटकड़ टोल बाधित करने के मामले में 8 किसानों को बरी कर दिया है।

इन किसानों में सतबीर पहलवान के अलावा नरेंद्र गतौली, प्रदीप सिहाग जुलाना, कविता खरकरामजी, प्रियंका खरकरामजी, सुशील नरवाल चांदपुर, संदीप बडौदा, ओम प्रकाश शादीपुर शामिल हैं।

इस बारे में खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने बताया कि 23 मार्च 2022 को दुष्यंत चौटाला ने उचाना में मैराथन करवाई गई थी। इसी दौरान पूर्व सीएम दुष्यंत को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने सतबीर सहित कई किसानों पर केस दर्ज कर लिया था। यह मामला नरवाना अदालत में चल रहा था।

जानकारी के अनुसार कोर्ट नेे किसानों के हक में सोमवार को फैसला देते हुए बरी कर दिया। सतबीर पहलवान के मुताबिक पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने में वे शामिल नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनके नाम एफआइआर में शामिल किए थे। सोमवार को जज के सामने किसानों ने कहा कि आप मौके की तस्वीर देख सकते हैं, जिनमें वे नहीं हैं। इस आधार पर जज ने उनको बरी कर दिया।