हरियाणा प्रदेश में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 वर्ष का बच्चा, मौके पर पहुंची एनडीएफ की टीम
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में अंबाला से हैं। जिला में गांव शाहपुर के पास गांव धन्यौडा में एक साढ़े 3 वर्ष का बोरवेल में गिर गया। जानकारी के अनुसार बच्चा निर्भय खेलते हुए 220 गहरे बोरवेल में गिर गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी और अंबाला जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद सेना ने बच्चे को निकालने का मोर्चा संभाल लिया।
जानकारी मुताबिक जिला के गांव धन्यौडा में साढ़े तीन साल का निर्भय अपने चाचा के साथ खेत में गया था। खेत में धान लगाई जा रही है। इस कारण चाचा का कार्य में ध्यान होने से बच्चे से भटक गया। इतने में बच्चा खेलते हुए 220 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।
बताया जा रहा है कि बोरवेल खराब होने के कारण बंद था, जो ढका हुआ नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा, मशीन मंगवाई गई। निर्भय को निकालने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची।