जुलाई माह में होगा ब्राह्मण मिलन समारोह, प्रतिभाशाली विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित
mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक भगत सिंह चौक स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार के सभागार में प्रधान सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले की अध्यक्षता हुई। जानकारी देते हुए महासचिव सुधीर सारस्वत ने बताया कि बैठक में नए सदस्य बनाने, कार्यकारिणी विस्तार, पदाधिकारियों के चयन, नए पदों के सृजन विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
नए पद सृजित करते हुए वरिष्ठ सलाहकार के रूप में वरिष्ठ पत्रकार इंद्रमोहन शर्मा, हुकम चंद सांखी, अशोक उपाध्याय को सम्मिलित किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान ग्रामीण पद पर रवि शर्मा जमाल को शामिल किया गया। उपप्रधान के रूप में रघुबीर शर्मा, सुलतान शर्मा, सुभाष शर्मा, सुशील शर्मा ठेकेदार, रामकुमार पारीक, त्रिलोक शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रीतेश जोशी व संयुक्त सचिव के रूप में संजय दाधीच, संगठन सचिव धर्मपाल शर्मा, प्रचार सचिव मोहित जोशी का चयन किया गया व जिले में ब्लॉक स्तर पर ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा का विस्तार करके संगठन को मजबूत बनाने व ब्लॉक स्तर पर नए सदस्य व पदाधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त जुलाई माह में ब्राह्मण मिलन समारोह आयोजित करके समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाली प्रतिभाशाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर आयोजन करने पर भी मंथन किया गया। प्रधान सुशील शर्मा ने सभी सदस्यों से निवेदन किया गया कि किसी भी ब्राह्मण परिवार पर कोई आपदा आती है तो सभी एकजुट होकर उसकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें और एक आवाज में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का प्रण लें। बैठक में रोशनलाल वशिष्ठ, सुरेश गौतम, हीरालाल शर्मा, अशोक शर्मा मीरपुर वाले, इंद्रमोहन शर्मा, श्याम लाल शर्मा, रघुवीर शर्मा, संजय दाधीच, राजकुमार चोटिया, विजय शर्मा लेमन वाले, मदनलाल शर्मा, संजय शर्मा नीटू, पवन शर्मा पेट्रोल पम्प वाले, रोहित शर्मा, मोहित जोशी, हर्ष शर्मा, अशोक उपाध्याय, हुकम चंद सांखी, रितेश जोशी, रामप्रकाश शर्मा, सुशील शर्मा ठेकेदार, रामकुमार पारीक, त्रिलोक शर्मा, नंदलाल शर्मा, ईश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, हेमकांत शर्मा पार्षद, शीशपाल शर्मा उपस्थित थे।