हरियाणा प्रदेश में महिला कांग्रेस में जिला स्तर पर नेतृत्व तलाशने का अभ्भियान शुरू, इस दिन तक चलेगा संगठन सृजन अभियान
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में नये सिरे से मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए अब महिला कांग्रेस में जिला स्तर पर नेतृत्व तलाशने अभियान शुरू हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा प्रदेश के अंदर 12 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
इस अभियान के तहत जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए सक्रिय और जमीनी पकड़ रखने वाली महिला नेताओं की पहचान की जाएगी। संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक जिलों में वरिष्ठ महिला नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और उभरते चेहरों से बातचीत करेंगे। इसमें केवल पार्टी के भीतर पद या पहचान ही नहीं बल्कि राजनीतिक सक्रियता, संगठन चलाने की क्षमता, जनसंपर्क और क्षेत्र में प्रभाव को भी कसौटी बनाया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी के अनुसार राजनीतिक तौर पर यह कवायद कांग्रेस के लिए इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी लंबे वक्त से जमीनी संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। जिला महिला कांग्रेस में सक्रिय नेतृत्व तैयार होने से पार्टी को महिलाओं के बीच सीधे संपर्क बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने में मदद मिल सकती है।