सीआईए सिरसा पुलिस की टीम ने नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू
mahendra india news, new delhi।
सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस की टीम ने गांव नहराणा क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 7 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।
SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से होते हुए गांव नहराणा की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव नहराणा के नजदीक पहुंची तो सामने से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान रवि पुत्र रघुबीर निवासी गांव दड़बा कला ,जिला सिरसा के रूप में हुई है।
CIA सिरसा प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।