कक्षा में दो छात्रों के बीच झगड़ा को शांत करवाने वाले सहपाठी के मारा चाकू, आरोपित ने इंस्टाग्राम पर भेजे धमकी भरे मैसेज
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में सोनीपत जिले से हैं। जहां पर एक राजकीय स्कूल में एक विद्यार्थी पर सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया। कक्षा में 2 विद्यार्थियों के बीच झगड़ा हो रहा था जिसे शांत कराने की कोशिश में 9वीं कक्षा के छात्र अमन को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।आरोपी ने इंस्टाग्राम पर धमकी भी दी कि स्कूल से नाम कटने के बाद अब इज्जत की बात है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी ब्राह्माण स्थित सरकारी स्कूल में एक सहपाठी ने छात्र को चाकू मार दिया। घटना के समय कक्षा में अध्यापक नहीं थे। इसी दौरान दो सहपाठियों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कर रहे छात्र पर एक सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपित छात्र फरार हो गया। इसके बाद आरोपित ने इंस्टाग्राम पर मैसेजे भेज कर धमकी दी।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि आरोपित ने मैसेज में लिखा कि स्कूल वालों ने उसका नाम काट दिया है। अब बात इज्जत पर आ गई। पीड़ित छात्र आरोपित की धमकी से सहमा है। फिलहाल उसका खानपुर मेडिकल में उपचार चल रहा है। परिवारों वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरेंद्र सिंह, प्रभारी, कोर्ट कॉप्लेक्स चौकी ने बताया कि घायल छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थिति में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई होगी। फिलहाल छात्रों और स्टाफ सदस्यों से जानकारी जुटाई जा रही है।