राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा में हुआ कल्चरल फेस्ट का भव्य आयोजन

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़ खेड़ा के कांफ्रेंस हॉल में कल्चरल फेस्ट 2025 का सफल आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य नीरज पाहुजा की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में जजमेंट हेतु तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यापक श्याम अवतार, रोशन लाल व ममता शामिल थे।

पाठ्य सहगामी गतिविधि इंचार्ज राजेश कुमार शास्त्री की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता रोहतास कुमार ने किया। इस कल्चरल फेस्ट के अंतर्गत एकल लोकगीत, सामूहिक लोकगीत एकल संगीत (रागनी) सामूहिक लघु नाटक इत्यादि इवेंट आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम दो स्तरों -कक्षा पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं पर आयोजित किया गया।

विभिन्न इवेंट में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य नीरज पाहुजा ने जीत की शुभकामनाएं देते हुए ब्लॉक व जिला स्तर पर विजेता होने की कामना की। इस मौके पर विनोद कुमार विकास, जयपाल इत्यादि अध्यापकगण मौजूद रहे।