राष्ट्रीय जेवलिन दिवस का भव्य आयोजन हुआ और लड़की एवं लडका एथलीट खिलाड़ियों ने जीते पदक

 

mahendra india news, new delhi

राष्ट्रीय जेवलिन दिवस ऐतिहासिक ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपडा के 2020 ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता बनने पर मनाया जाता है।

सत्यवीर धनखड संयोजक ने सभी जेवलिन खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि:  
1.  लक्ष्य तय करें - हर थ्रो के साथ अपना बेस्ट देने का लक्ष्य रखें
2.  अनुशासन अपनाएं - तकनीक, फिटनेस और फोकस ही आपको चैंपियन बनाएगा  
3.  हार-जीत से ऊपर उठें - हर प्रयास आपको अगले रिकॉर्ड के करीब ले जाएगा

याद रखिए, जेवलिन जितनी दूर जाएगा, उतना ही ऊंचा आपका और हरियाणा का नाम होगा।

आइए, हम सब मिलकर इस खेल को नई ऊंचाइयां दें। मैदान में उतरिए, भाला थामिए और इतिहास रचिए।

"भाला नहीं, ये उड़ान है सपनों की... नाम है इसका - जेवलिन"

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल एवं संयोजक राष्ट्रीय जेवलिन दिवस ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 16 साल आयु वर्ग लड़की में मेघना डागर मिंडकौला ने प्रथम स्थान और तन्नू सौरोत जनाचौली ने द्वितीय स्थान एवं सोनिया महाबली मढनाका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

18 साल आयु वर्ग में सोनम ने पहला स्थान और आरती ने दूसरा स्थान एवं नविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

14 साल आयु वर्ग में गीतिका ने पहला और पूर्वी ने दूसरा एवं सौम्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लडका वर्ग 18 साल आयु में दीपक ने पहला और नरेश ने दूसरा एवं यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

16 साल लडका वर्ग में आरव ने पहला और हितेश पंवार ने दूसरा और तेजस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

14 साल आयु वर्ग में आदित्य ने पहला और आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में लखन सिंह ने पहला स्थान और दुर्गा प्रसाद ने दूसरा एवं प्रेम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

धर्मेंद्र महाबली चेयरमैन आर जे एल पब्लिक स्कूल मंडनाका, यशोधरा सिंह प्रिंसिपल और समस्त स्कूल स्टाफ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भविष्य में और भी अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।