हरियाणा में बीजेपी के सभी प्रकोष्ठ व विभाग प्रमुखों की प्रदेशस्तरीय रोहतक में मीटिंग आज, विधानसभा चुनाव  को लेकर जाएगा विचार विमर्श 

 
 mahendra india news, new delhi

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव को लेकर दस जुलाई यानि आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकोष्ठ व विभाग प्रमुखों की राज्यस्तरीय मीटिंग होगी, इसकी अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा करेंगे। इसी के साथ ही दोपहर बाद प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीङ्क्षटग लेंगे। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार भी उपस्थित रहेंगे।


भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे पार्टी प्रदेश कार्यालय में अलग-अलग प्रकोष्ठ व विभाग प्रमुखों की मीङ्क्षटग होगी। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका की अध्यक्षता में जिला विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक निजी बैंक्वेट हॉल में होगी।

बीजेपी प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक  ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ व विभाग के प्रदेश के संयोजक सह-संयोजक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ व विभाग के जिले के संयोजक सह-संयोजक, मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। इसी के साथ उनकी कार्यकारिणी पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्यों को बुलाया गया है। 


इसी के साथ ही बैठक में जिप के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, नपा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पूर्व चेयरमैन, नगर निगम पार्षद, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, ब्लाक समिति के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पूर्व चेयरमैन, पूर्व वाइस चेयरमैन, मनोनीत पार्षद पूर्व मनोनीत पार्षद, सरपंच व पूर्व सरपंच भी मौजूद रहेंगे।