कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान न होने पर नाथूसरी एसडीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी की

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

 हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स यूनियन, रजि. नंबर 292, मुख्यालय भिवानी की सब यूनिट नाथूसरी द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान न होने के विरोध में नाथूसरी सब डिवीजन के प्रांगण में एसडीओ वीरेंद्र कम्बोज के खिलाफ धरना प्रदर्शन लगातार जारी रखा और जोरदार नारेबाजी की ।जबकि एस डी ओ साहब दफ्तर से पूरे दिन नदारद रहे। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राकेश जांगड़ा ने की, जबकि मंच संचालन सुनील जाखड़ ने किया। धरने में मुख्य रूप से यूनियन के राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड एवं यूनिट सचिव सतबीर सिंह उपस्थित रहे।

सब यूनिट प्रधान राकेश जांगड़ा ने बताया कि यूनियन द्वारा मई माह में कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए एसडीओ को एजेंडा सौंपा गया था, लेकिन अभी तक उक्त मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। इसी के विरोध में यूनियन को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पडा है

यूनिट सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन अपने आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में औद्योगिक शांति भंग होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसडीओ वीरेंद्र कम्बोज की होगी।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान करवाया जाए, ताकि विभाग में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। इस अवसर पर ओमप्रकाश जेई, सतीश गाट, चरण सिंह सहारण, लालचंद, राकेश, योगेश, छबीलाराम, देवीलाल, रमेश, कुलदीप, असलम, शमशेर, विनोद, घनश्याम, भजनलाल, प्रकाश, त्रिलोक, अमित, शंकर लाल, सोनू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।