बाबा श्री चन्द्र जी महाराज के जन्मोत्सव पर पावन भक्ति सत्संग 20 को
mahendra india news] new delhi
बाबा श्री चन्द्र जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 20 सितंबर 2026, रविवार को नई अनाज मंडी, सिरसा में पावन भक्ति सत्संग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दि आढ़तियान एसोसिएशन, सिरसा एवं बाबा भूमण शाह सेवा समिति, सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम परम पूज्य उदासीन संत बाबा भूमण शाह महाराज के आशीर्वाद से आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि 19 सितंबर की दोपहर बाद लंगर-भंडारा शुरू होगा। इसी दिन सांय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर की सुबह 10:30 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रभु भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। उन्होंने बताया कि सत्संग में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। सत्संग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्री चन्द्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
घर-घर जाकर दिया जा रहा न्यौता:
पावन भक्ति सत्संग को लेकर शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ सर्वधर्म के सम्मानित लोगों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को निमंंत्रण दिया जा रहा है। मंडी एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज, पूर्व प्रधान मनोहर मेहता, पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिचनाबादी, पूर्व प्रधान रूलीचंद गांधी, श्याम बगीची के सेवक पवन गर्ग, महासचिव राजेंद्र नढ़ा, हितकारी सभा प्रधान कश्मीर कंबोज, लाभ चंद कंबोज प्रधान, सुधीर ललित समाजसेवी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।