श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी पलटा, एक की मौत 12 घायल
पंचकूला में श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी पलटा, एक की मौत 12 घायल...
श्री मनसा देवी से देर रात 1 बजे जीरकपुर लौटते हुए हुआ हादसा।
श्री माता मनसा देवी मंदिर से माथा टेकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी पंचकूला के सेक्टर 3 के निकट पलट गया।
हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि लगभग 26 श्रद्धालु घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ स्थित PGI में इलाज के लिए रेफर किया गया।
घटना रात करीब 1 बजे की है।
घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सभी घायल जीरकपुर के बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही सेक्टर 21 पुलिस चौकी इंचार्ज दीदार सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक पंचकूला के सेक्टर 3 के पास फ्लाईओवर से नीचे उतरते हुए छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।