नाथूसरी चौपटा में कैंसर पीडि़ता महिला के लिए आज से चलेगी विशेष मुहिम, मुहिम के आप भी बने सहयोगी

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में पिछले कई दिनों से कैंसर पीडि़ता महिला के लिए विशेष मुहिम चलाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए भगवान शिव मंदिर परिसर में आज रविवार यानि 30 अगस्त को सुबह साढ़े 9 बजे दान पात्र रखा जाएगा। जिसमें जो भी व्यक्ति, दुकानदार, व्यापारी, किसान, छात्र सहयोग करना चहता है। वह अपनी इच्छा से दान पात्र में सहयोग राशि डाल सकते हैं।

संत पूर्णदास महाराज ने बताया कि चौपटा वासी विधवा महिला पिछले कई महीनों से कैंसर से ग्रस्त है। जिसका जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला उपचार करवाने में असर्मथ है। इसी को लेकर विशेष मुहिम चलाने का फैसला मौजिज लोगों द्वारा लिया गया है। इसके लिए चौपटा के शिव मंदिर में रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे दान पात्र रखा जाएगा। जिसमें जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहता है। इस मुहिम में कर सकता है।