हरियाणा में अध्यापक करता था छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, ये कहकर छात्राओं को करता था परेशान

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिला में टोहाना के PM श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक द्वारा छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। इस DEO ने अध्यापक का स्कूल से तबादला कर दिया है। जानकारी के अनुसार स्कूल की 30 से अधिक छात्राओं ने केमिस्ट्री शिक्षक अनूप कुमार पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगाए हैं। इनमें अधिकतर छात्राएं दसवीं कक्षा की बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला 11 अगस्त को तब सामने आया, जब SDM आकाश शर्मा औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में उन्होंने पुस्तकालय, लैब और शिकायत पेटिका की जांच के दौरान छात्राओं ने उन्हें शिक्षक के व्यवहार के बारे में बताया। इसके बाद छात्राओं ने लिखित शिकायत दर्ज दी। इसमें कई अन्य आरोप भी लगाए गए। स्कूल कमेटी ने शिकायत की जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। डीईओ संगीता बिश्नोई ने आरोपित अध्यापक अनूप कुमार का टोहाना से गांव इंदाछोई तबादला कर दिया। 

ये लगाए आरोप
जानकारी के अनुसार एसडीओ को दी शिकायत में छात्राओं का आरोप है कि अध्यापक कक्षा में हिंदू देवी-देवताओं और प्रभु श्रीराम को लेकर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। इस शिकायत में अध्यापक के हवाले से कहा गया है, ‘राम का नाम कुछ नहीं होता, वह तो अपनी पत्नी को भी नहीं बचा पाया था।’ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनके सज-संवरकर स्कूल आने पर शिक्षक तंज कसता था, कहता था ‘तुम पुरुषों को आकर्षित करने के लिए तैयार होती हो।

छात्राओं के मुताबिक अध्यापक‘जानवर, ‘चून की बोरी’ और ‘बीमारी का घर’ कहकर संबोधित करता था।  लिखित शिकायत में छात्राओं ने कहा है कि शिक्षक ने उन्हें स्वयं से 10 मीटर दूर रहने के लिए कहा। कोई छात्रा प्रश्र पूछने के लिए पास जाती तो FIR दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।

अध्यापक ने आरोपों को बताया साजिश
आरोपित अध्यापक अनूप कुमार ने छात्राओं के आरोपों को निराधार बताया है। अध्यापक का कहना है कि ये आरोप उनके खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा हैं। अध्यापक के अनुसार जनगणना ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था।


आकाश शर्मा, SDM, टोहाना ने कहा कि स्कूल में निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने मुझे संबंधित शिक्षक की गलत व्यवहार बारे अवगत करवाया था लेकिन लिखित में शिकायत मुझे मंगलवार को ही प्राप्त हुई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, मामले से उपायुक्त को भी अवगत करवा दिया है।