डाइट डिंग सिरसा में टीजीटी एवं पीजीटी संस्कृत अध्यापकों एवं हेतु 3 दिवसीय भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरंभ

 

Mahendra india news, new delhi
एससीईआरटी, हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट प्राचार्या विजय लक्ष्मी के आदेशानुसार, डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया के निर्देशन तथा आईएफआईसी विंग अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक डा. सोम प्रकाश ठकराल की देखरेख में टीजीटी एवं पीजीटी संस्कृत अध्यापकों हेतु तीन दिवसीय भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से डाइट, डिंग सिरसा में शुरू किया गया।

उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम समन्वयक डा. सोम प्रकाश ठकराल ने बतौर मुख्य वक्ता ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अध्यापकों की भाषाई दक्षता संप्रेषण कौशल तथा रचनात्मक एवं आलोचनात्मक सोच को विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से अध्यापक अपनी शिक्षण विधियों में नवाचार लाकर विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के प्रयोग में आत्मविश्वास दिलाने में सक्षम होंगे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स डा. कुलदीप सिंह, नवीन आर्य, पवन कुमार, नसीब खान, मुरलीधर पांडे, अमित कुमार एवं पृथ्वीराज संस्कृत भाषा शिक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। प्रशिक्षण सत्रों में शिक्षकों को लिसनिंग स्पीकिंग, रीडिंग, राइटिंग तथा स्किल्स को सुदृढ़ करने हेतु विविध गतिविधियों में सहभागी बनाने हेतु सक्रिय बनाया जाएगा। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता डा. सतबीर न्योल, पवन कनौजिया, दलीप गोदारा, सतपाल सिंह, संदीप कुमार, लिपिक देवी लाल, सुनील, सुमित, मनदीप, सुभाष चंद्र, बलविंदर, सज्जन फौजी एवं राहुल सहित समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित रहे।


-यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अध्यापकों को विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संस्कृत भाषा के प्रति उनमें रुचि एवं आत्मविश्वास उत्पन्न करने में सहायक सिद्ध होगा।
-दलीप सिंह गोदारा, सह समन्वयक टीजीटी/पीजीटी संस्कृत भाषा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम
डाइट डिंग, सिरसा।