हरियाणा रोडवेज बस का भादरा के नजदीक बस का टायर निकला, बस में थे 50-60 यात्री 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा रोडवेज बस के भादरा के समीप पडऩे वाले गांव रतनपुरा के पास बड़ा हादसा होते होते बच गया। जानकारी के अनुसार बस हादसे का शिकार होते-होते बची। हिसार बस डिपो से सुबह करीबन साढ़े छह बजे सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई, इस बस का अचानक टायर निकल गया। बस में उस वक्त करीबन 50 से 60 यात्री बैठे हुए थे।

बस ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता से बस को वक्त रहते नियंत्रित कर लिया गया, इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी सवारियों की जान बच गई। इस घटना के बाद बस में यात्रियों में कुछ देर के लिए हडक़ंप मच गया था। बस के परिचालक सुभाष कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई, जब बस हिसार से सूरतगढ़ की ओर जा रही थी।
इस घटना ने लंबी दूरी की रोडवेज बसों की फिटनेस और नियमित तकनीकी जांच पर गंभीर प्रश्र खड़े कर दिए हैं। बस यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी पूरी तरह से जांच करने की मांग उठ रही है।

रोडवेज बस के परिचालक ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप के हालात संतोषजनक नहीं हैं। कई बार बसों का आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य वक्त पर पूरा नहीं हो पाता।