चेक बाउंस मामले में वांछित महिला को जिला इटावा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया
सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित आरोपी महिला को जिला इटावा उत्तर प्रदेश से काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी महिला को बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपी महिला अदालत से हाजिर नही हुई ।
माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर आरोपी महिला को 30 नंबवर 2022 को माननीय अदालत द्वारा पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में सीआरपीसी की धारा 174A के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई थी ।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मीना बाई पत्नी गुरमीत नाथ निवासी वार्ड नंबर 27 जेजे कॉलोनी सिरसा हाल गांव चित्रा थाना रिजॉर्ट,जिला इटावा, उत्तर प्रदेश को जिला इटावा उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला को अदालत में पेश किया गया है, जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।