हरियाणा में मोटरसाईकिल में छिपे 6 फीट लंबे कोबरा को देखकर युवक के उड़े होश, बाद में गोरक्षा दल ने किया रेस्क्यू

  
A young man in Haryana was left terrified after spotting a 6-foot-long cobra hidden inside a motorcycle; the snake was later rescued by the Goraksha Dal
 

 mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में नारनौल से हैं। जहां पर नांगल चौधरी की ढाणी बाया वाली के रास्ते पर स्थित सिंचाई विभाग पंप पर उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब एक कर्मचारी की खड़ी मोटरसाईकिल के अंदर करीब 6 फीट लंबा कोबरा सांप छिपा हुआ दिखाई दिया। 


मोटरसाईकिल में कोबरा के छिपे होने से सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने बिना कोई कदम उठाए तत्काल गोरक्षा दल को इस बारे में सूचना दी। रेस्क्यू अभियान के दौरान गोरक्षा दल की टीम से गौतम नंबरदार, सनी मोहनपुर और नीरज का विशेष सहयोग रहा। 


बाइक में सांप होने की सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के सुधीर चौधरी अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ बाइक के अंदर छिपे कोबरा को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

इसके बाद टीम के सदस्यों ने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया।