फतेहाबाद में युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर दी हत्या, गुरुग्राम से भतीजे की जन्म पार्टी में शामिल होने आया था
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में फतेहाबाद से हैं। यहां पर गुरुग्राम से अपने भतीजा के जन्म दिन की पार्टी में आए युवक की मंगलवार देर रात्रि बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है मोटरसाईकिल पर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया, इसके बाद हमला कर दिया। गौरतलब है कि मृतक सचिन पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। बाद में उसने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा था।
इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी नरसिंह और सीआईए टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार भूना के वार्ड नंबर 5 निवासी सचिन कुमार मंगलवार रात साढ़े 10 बजे अपने साथी के साथ बाइक पर भूना शहर में जा रहा था। इसी दौरान शहीद उधम सिंह चौक के पास से भांभू गैंग के बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि वाल्मीकि चौक पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद हिसार रोड पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और गर्दन व छाती पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। आरोप है कि वारदात के बाद बदमाशों ने उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी, इससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। मामले में भूना पुलिस ने पिता राजबीर की शिकायत पर आरोपी 10 नामजद समेत 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।