सिरसा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार 

 
Accused arrested in case of abduction and rape of a minor girl
 

Mahendra india news, new delhi

 महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने तथा दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि सिरसा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह किरयाने की दुकान करता है।

पीड़ित ने बताया 22 जून 2026 की दोपहर के समय उसकी 15 साल की बेटी घर जाने की कहकर दुकान से चली गई थी। दुकान से रात को घर आकर देखा तो बेटी घर पर नहीं थी । उसे शक है कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया। परिजनों ने रिश्तेदारियों सहित विभिन्न स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को 19 जुलाई को महाराष्ट्र के जिला नागपुर से बरामद कर महिला अधिवक्ता एवं महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता कोर्ट में ब्यान दर्ज किए गए तथा उसकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच करवाई गई। मेडिकल रिपोर्ट एवं लीगल एडवाइजर की राय के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं जोड़ जांच शुरू की गई । जांच को दौरान शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद अफसार उर्फ अफसार पुत्र मोहम्मद जब्बार खान निवासी बथनाहा वार्ड नंबर 3 तहसील मोकमा, जिला सहरसा,बिहार हाल नोहरिया बाजार सिरसा को शहर सिरसा से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।