सिरसा में ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई, एयरटेल कंपनी में लगे सिम प्रमोटर की मौत
May 3, 2026, 08:53 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा के सिरसा में ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाईकिल टकरा गई। इससे एयरटेल कंपनी में लगे सिम प्रमोटर की मौत होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार शेरगढ़ के पास युवक की एक्सीडेंट में मौत
मृतक युवक की पहचान शेरगढ़ निवासी नवीन के रूप में हुई है
जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवक बाइक पर था जिसकी भिड़ंत ट्रैक्टर ट्राली से हो गई
युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को बठिंडा रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक एयरटेल कंपनी में सिम प्रमोटर का काम करता था।
बताया जा रहा है कि मृतक के एक बेटा और बेटी है।