जेजेपी विरोधी गतिविधियों पर अजय सरां पार्टी से निष्कासित, जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने की कार्रवाई
बोले
Nov 8, 2025, 13:59 IST
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता व पार्टी के अनुशासन को भंग करने के आरोप में जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने हलका डबवाली के गांव देसूजोधा निवासी अजय सरां को तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
अजय सरां को तुरंत प्रभाव से जेजेपी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से मुक्त कर दिया है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार की है। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी कार्य किसी भी स्तर पर सहन नहीं किए जाएंगे।