3 नवंबर को 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 95 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

 

 mahendra india news, new delhi

 मौसम में कल मंगलवार यानि 3 नवंबर को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 नवंबर को 20 प्रदेशों में झमाझम बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की प्रबल संभावना है। इस आंधी का आक्रामक प्रभाव ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार पर पडऩे वाला है। वहीं, इस भारी बारिश के चलते तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वी भारत के राज्यों में कोहरे की भी चेतावनी है। यात्रा करने से पहले सावधानी बरतें। पहाड़ी राज्यों लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास निम्न दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। 4 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 3 नवंबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान के दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की पूरी संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।


इन प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार यानी 3 नवंबर को देश के 20 राज्यों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का प्रहार होगा। किसानों के फसलों के नुकसान की प्रबल संभावना है।