3 अगस्त: 15 घंटों के अंदर 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
August 3: Alert for heavy rain and storms across 22 states within 15 hoursmahendra india news, new delhi
मौसम में आज सोमवार यानि सावन के पहले सोमवार को 3 अगस्त को मोटा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 22 प्रदेशों के अंदर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि
असम, गुजरात में हालात ऐसे हैं कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की तीव्रता कुछ कम होगी, लेकिन तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी और अगले पांच दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
किन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने 3 अगस्त से 8 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 70 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।