26 जुलाई को आज हरियाणा, राजस्थान समेत 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं
mahendra india news, new delhi
भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 घंटे के अंदर 18 प्रदेशों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जुलाई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में मौसम बहुत खराब रह सकता है। कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और अत्यधिक बारिश भी हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
इन प्रदेशों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।