27 अगस्त को आज हरियाणा, राजस्थान समेत 26 प्रदेशों में झमाझम बरसात का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी
Mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज वीरवार यानी 27 अगस्त को झमाझम बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इसी के साथ ही पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है। भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों के नुकसान होने की आशंका है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
वहीं, 5 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाओं के चलते पूर्वी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। पूर्वोत्तर असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, इस सिस्टम के अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड से होते हुए लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है।
26 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार यानी 26 अगस्त को देश के 26 राज्यों में आज वीरवार को बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियााणा, राजस्थान,ख् यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, केरल, तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, तेलंगाना और सिक्किम में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है।