20 अगस्त को 21 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, 75 की स्पीड से चलेगी तेज हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने वीरवार यानी 20 अगस्त के लिए 21 राज्यों में झमाझम बरसात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 किमी से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। इस आंधी के प्रहार से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं।
वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के चलते चलने वाली तेज हवाएं लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। जबकि गंगा के मैदानी इलाकों में भी बारिश और आंधी कहर बरपा सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
21 प्रदेशों में बरसात -आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार यानी 20 अगस्त को देश के 21 राज्यों में झमाझम बरसात होगी। इन प्रदेशामें हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है।