बरसात को लेकर अलर्ट, कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, अब ऐसा रहेगा मौसम 

जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 

 

mahendra india news, new delhi
कोहरे और शीतलहर ने हरियाणा, राजस्थान,  दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है. सर्दी का सितम ऐसा है कि दिल्ली में सीजन का सोमवार सबसे ठंडा दिन रहा और तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके साथ ही अब मौसम विभाग ने आज (9 जनवरी) राजधानी में हल्की बरसात की चेतावनी दी है, इससे तापमान और गिर सकता है। 

IMD के अनुसार दिल्ली में तापमान नैनीताल के समान रहा, बता दें कि नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के लोगों का कहना है कि दिल्ली में कुल्लू मनाली शिमला जैसे माहौल बना हुआ हैं. इससे पहले 15 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो मध्यम बारिश के साथ छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

गुजरात के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात संभव है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में एक या दो स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति संभव है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति संभव है। राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।